Republic day 26 Jan 2024 : गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है, 26 जनवरी को राष्ट्रपति ने किया झंडातोलन, 26 जनवरी को मुख्य अतिथि कौन आए।

नमस्कार दोस्तों,

आप सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां आज हम गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ मुख्य तथ्य जानेंगे। तो आज मैं आपको बताऊंगी Republic day 26 Jan 2024 : गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं इसके पीछे कारण क्या है इन सारे सवालों का जवाब मैं आज आपके साथ शेयर करूंगी।

REPUBLIC DAY 2024
REPUBLIC DAY 2024

Republic day 26 Jan 2024 : गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है?

दोस्तों दोस्तों आज हम जानेंगे कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है, जैसा कि आप जानते हैं भारत अंग्रेजों का गुलाम देश था। अंग्रेजी शासन का हम उपनिवेश (गुलाम)थे। लाखों क्रांतिकारी और वीरों की शहादत के बाद हमें अंग्रेजों के गुलामी की दासता से मुक्त हुए। अपने देश का शासन अंग्रेजों के बने कानून से संचालित कर रहे थे। जब अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए “Act1935” को हटाया गया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और साथ ही पूर्ण गणतंत्र और संप्रभु राष्ट्र घोषित किया तो हमें पूर्ण आजादी का एहसास हुआ। उसकी याद में हम हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

दोस्तों यह एक रोचक प्रश्न है कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? दरअसल, यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है 26 जनवरी 1930 को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी और साथ ही सक्रिय आंदोलन भी आरंभ किया।

1947 में आजादी मिलने से पहले हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। देश की आजादी के बाद 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान ( सविधान सभा के अध्यक्ष) डॉ राजेंद्र प्रसाद को सौंप दिया गया। इसलिए हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते है और इसके 2 महीने बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया इसके वजह से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि कौन थे?

हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर किसी न किसी देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। प्रथम गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ” डॉ सुकर्णो ” को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। और इस साल 26 जनवरी 2024 के दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुल मैक्रो को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024
26 जनवरी को ने किया झंडातोलन :


गणतंत्र दिवस पर देश के राष्ट्रपति के द्वारा राजपूत पर झंडा तोलन होता है। राज्यों में वहां के राज्यपाल के द्वारा झंडोत्तोलन होता है और इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा झंडातोलन किया गया।

गणतंत्र दिवस :

गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में, हर जगह कॉलेज और स्कूलों झंडोत्तोलन होता है। हर किसी के अंदर उस दिन देशभक्ति की भावना उम्र रही होती है। दिल्ली में राजपथ पर सैनिक क्षमता और परेड प्रदर्शित करते है, जो की काफी मनभावन होता है। और साथ ही मिठाई का लोगों के बीच वितरण होता है, कुल मिलाकर यह दिन काफी उमंग भरा होता है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024
संविधान कितने दिन में तैयार हुआ?

पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। वहीं इसे पूरे भारत में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी 1950 में 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इसमें करीब 15 महिलाएं भी शामिल थीं।

Conclusion:

मुझे उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़कर पता चल गया होगा की Republic day 26 Jan 2024 : गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है, इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण क्या है।
आपको जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें। यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों में जरूर share करें।

धन्यवाद!

READ MORE :

Republic day 26 Jan 2024 : गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है, 26 जनवरी को राष्ट्रपति.

Rahat fateh ali khan viral videos : राहत फतेह अली खान द्वारा अपने नौकर को बेरहमी से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, राहत फतेह…

Related Articles

1 COMMENT

Comments are closed.

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles